
दिल्ली: दिल्ली में बड़े आतंकी साये बचाव हुआ है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बीते कल दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आंतकी ने कई खुलासे किए हैं। आतंकी ने माना कि उसने दिल्ली के मशहूर मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी गई थी।गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी से देर रात तक पूछताछ की। शब्बीर ने पूछताछ में दिल्ली के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर हमले करने की नापाक साजिश का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार, शब्बीर ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर की रेकी की थी। इसके बाद वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर को भेजे थे।मंदिरों के अलावा आतंकी शब्बीर ने कनॉट प्लेस के भीड़भाड़ वाले मार्केट इलाके में भी गया था। पूछताछ के अनुसार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और लश्कर अब बांग्लादेश में TRF की तर्ज पर एक नया आतंकी संगठन खड़ा करने की कोशिश में है। इस नापाक इरादे के लिए बांग्लादेशी युवाओं की भर्ती की गई है।