लुधियाना: 26 जनवरी के मौके पर शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था के बड़े दावे कर रही पुलिस और जिला प्रशासन के खोखले दावों की लुटेरों ने हवा निकल कर रख दी है। ताजा मामला थाना शिमलापुरी के अंतर्गत पढ़ने गोविंद नगर की गली नंबर 4 में बच्चन गैस एजेंसी के डिलीवरी मां से हथियारबंद लुटेरों द्वारा लूटी गई नकदी के अपराधिक मामले से जुड़ा हुआ है मामले संबंधी जानकारी देते हुए गैस एजेंसी के प्रमुख मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी के डिलीवरी मैन द्वारा सुबह करीब 11 बजे इलाके में घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही थी इस दौरान 4-5 हथियार बंद लुटेरों ने डिलीवरी मैन को घेर लिया और नकदी लूट ली किसी तरह से डिलीवरी मैन द्वारा मामले की जानकारी एजेंसी मालिक को दी गई और साथ ही शोर मचा दिया गया