
दिल्ली: नए साल की शुरुआत में ही सोना और चांदी आम लोगों की पहुंच से और दूर होती जा रही है। खासकर चांदी की कीमतें तो मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीते दो दिनों में चांदी करीब 20 हजार रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है और इसने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। वहीं सोने के दाम भी लगातार ऊपर की ओर दौड़ रहे हैं।चांदी की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सिर्फ दो कारोबारी दिनों में ही चांदी के दाम 20,134 रुपये प्रति किलो बढ़ गए। 2 जनवरी को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,36,316 प्रति किलो, मंगलवार को यही कीमत बढ़कर: ₹2,56,450 प्रति किलो हो गया। यानी चांदी ने अब तक का नया हाई लेवल छू लिया है।चांदी की तेजी सिर्फ MCX तक सीमित नहीं है, बल्कि घरेलू बाजार में भी इसके दाम तेजी से बढ़े हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक 2 जनवरी को 1 किलो चांदी का भाव: ₹2,34,550 मंगलवार शाम को भाव पहुंचा: ₹2,43,150 प्रति किलोयानी घरेलू बाजार में भी दो दिन में 8,600 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।