कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरते पर आयोग ने 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को सभी 7 अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया। साथ ही आयोग ने कार्रवाई की जानकारी देने की भी बात कही।पश्चिम बंगाल में इस साल विधान सभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वोटर लिस्ट रीविजन के साथ ही आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 7 अधिकारियों पर गाज गिरी है।पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आयोग किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। वोटर लिस्ट में सुधार और मतदान केंद्रों की समीक्षा का काम जोरों पर है। आयोग का मानना है कि यदि जमीनी स्तर के अधिकारी ही निष्पक्ष नहीं रहेंगे, तो लोकतंत्र के इस महापर्व की शुचिता प्रभावित हो सकती है।