लुधियाना: शहर के सर्कुलर रोड इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां आज सुबह 5 बजे चोरों द्वारा तीन दुकानों के शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक कार में 3 चोर आए जिन्होंने 3 दुकानों के शटर तोड़ेइसके बाद वह 10-15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। यह भी पता चला है कि आरोपी खन्ना क्लॉथ हाउस नामक दुकान से पैसों का गल्ला ही उठाकर ले गए हैं।