
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 3 लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसा देररात करीब 11 बजे हुआ था। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आमने-सामने की टक्कर में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।