मुंबई: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत मल्टी ऑर्गन फेलियर से हुई उन्हें 11 अप्रैल को छाती में संक्रमण और थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था उनके बेटे आनंद भोसले ने यह दुखद खबर दी है अब उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा सुत्रों के मुताबिक, आशा भोलसे के अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होंगे यह दर्शन उनके निवास स्थान ‘प्रभु कुंज’, पेडर रोड, मुंबई में होंगे, जहां पर कई बड़े सितारे आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए आएंगे आशा जी ने निधन पर पूरा देश सतब्ध है बता दें कि आशा भोसले की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी यह यात्रा दक्षिण मुंबई के विभिन्न रास्तों से होते हुए दादर की ओर बढ़ेगी इस बीच सिलेब्रिटीज और उनके फैंस इस यात्रा के दौरान उनकी अंतिम झलका पा सकेंगे यह समय आशा जी के सभी फैंस और परिवारजनों के लिए काफी कठिन हैसूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मशहूर गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे, शिवाजी पार्क श्मशान घाट, दादर, मुंबई में किया जाएगा महाराष्ट्र सरकार के आदेशानुसार, उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी