
जालंधर: जालंधर का अधिकतम ए. क्यू. आई. (एयर फ्यालिटी इंलैक्स) 330 दर्ज किया गया है जोकि खतरनाक स्तर की श्रेणी में आता है, वहीं आने वाले दिनों में धुंध बढ़ने से ए.क्यू.आई. में इजाफा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद ए. क्यू. आई. के स्तर में सुधार होता है लेकिन महानगर में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना बेहद कम है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक हवा के प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा। इस सब के चलते सावधानी अपनाना जरूरी बताया गया है।पहाड़ों में होने वाली बर्फवारी के चलते पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताविक पंजाब का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच चुका है जोकि आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने का अंदेशा दे रहा है। रविवार रात को जालंधर का न्यनूतम तापमान डिग्री के करीब दर्ज किया गया, वहीं धूप न निकलने की स्थिति में 1-2 दिनों तक तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा धुंध के चलते 15 दिसम्बर के लिए यैलो अलर्ट घोषित किया है।सुबह की सर्द हवाओं के साथ-साथ अब धुंध पड़नी शुरू होगी। विशेषज्ञों ने बताया है कि धुंध में सांस लेने में मुश्किल पैदा हो सकती है। इसके चलते रूमाल या मास्क लगाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस समय मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। वहीं, धुंध के बीच खासी और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों वाले रोगियों की बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलना चाहिए। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पंडित लोगों पर इसका प्रभाव पड़ता है।