जालंधर: पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के नए नियुक्त चेयरमैन श्री गगनदीप सिंह काकू अहलुवालिया ने आज चंडीगढ़ में स्थित बोर्ड के मुख्य कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया।मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के दौरान सरदार राजबीर सिंह घूमण जी, ओ.एस.डी (मानीय मुख्यमंत्री पंजाब) ने चार्ज दिलवाया और बधाई दी। इस अवसर पर श्री मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री, दिनेश ढल, नितिन कोहली, इंद्रजीत कौर मान विधायक नक़ोदर, महाराज बंसी दास जी, बाबा परगत नाथ जी, मेयर वनीत धीर, मंगल सिंह बसी (स्टेट चेयरमैन पंजाब एग्रो), अब्दुल बारी सलमानी (स्टेट चेयरमैन मुस्लिम विकास बोर्ड), काउंसलर दीपक शारदा, मास्टर गौरव समाज सेवक, रॉबिन सांपला, करण मल्ली, नरवैल कंग, अमित ढल काउंसलर, जगदीश समराए, ब्लॉक प्रधान सतनाम सिंह, बाबू थापर, चेयरमैन लखवीर सिंहसंगठन इंचार्ज जसवीर सिंह, स्पोक्स पर्सन पूजा सिंह और हरपाल सिंह चढ़्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और नए चेयरमैन को बधाई दी। इस अवसर पर वाइस चैयरमैन श्री पवन हंस, मेंबर सचिव, बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों द्वारा उनका फूलों के गुलदस्ते भेंट कर दिल से स्वागत किया गया।पदभार संभालने के बाद हुई बैठक में बोर्ड द्वारा पूरे प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान श्री रमणदीप सिंह ने खादी संस्थाओं के माध्यम से चल रही ग्राम विकास योजनाओं और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के बारे में जानकारी साझा की।चेयरमैन श्री गगनदीप सिंह अहलूवालिया ने संबोधन करते हुए कहा कि मान्यवर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की अगुवाई में पंजाब में खादी और ग्राम उद्योग क्षेत्र को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की सोच के प्रतीक के रूप में खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और ग्रामीण विकास की सोच का प्रतीक है। ग्रामीण उद्योगों को उत्तेजित करके पंजाब के संपूर्ण विकास को और तेजी दी जा सकती है।