जालंधर ( )भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष मनीष विज की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी और सुभाष सूद विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस मौके राजेश बाघा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपना सारा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित किया था और उनके विचार हमेशा सभी देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि हमारा भाजपा का पुराना स्वरूप जनसंघ के नाम से जाना जाता था तथा जनसंघ की स्थापना में अपना जीवन समर्पित करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी थे,जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने कहा कि जिस तरह पंडित जी ने अपना जीवन लगा कर जनसंघ रूपी संगठन को खड़ा किया था उससे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।इस मौके मनीष विज ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के पुनर्निर्माण और अंत्योदय के संकल्प के लिए समर्पित रहा।उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद की समग्र अभिव्यक्ति है और प्रगति तभी सार्थक सिद्ध होगी जब उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को पंडित जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।इस मौके भाजपा जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज,भूपिंदर कुमार,दर्शन भगत जिला सचिव अमित भाटिया, सन्नी शर्मा, शाम शर्मा,ओ पी सोनी,मीनू शर्मा ,अनु शर्मा,अजमेर सिंह बादल, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, अजय ठाकुर, कुलवंत शर्मा, आर के मल्होत्रा, गुरप्रीत विक्की, जॉर्ज सागर, शिव दर्शन अब्बी, क्षितिज ढल, शालू,सुमन राणा,किरण भगत, सीमा रानी, रमेश निश्चल, विक्कू कटोच, शीला सिंह आदि उपस्थित थे।