जालंधर( ) भारतीय जनता पार्टी शहरी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता की सरेआम हत्या और शहर में लूट की घटना पर पंजाब सरकार पर जमकर लताड़ लगाई है।उन्होंने कहा कि जालंधर में मौजूदा हालात बहुत चिंताजनक बन चुके है,गैंगस्टर, बेख़ौफ़ लुटेरे और आपराधिक ताकतें बड़े पैमाने पर घटनाओं को सरेआम सार्वजनिक जगहों पर अंजाम दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में रोजाना हो रही हत्याओं,पुलिस की नाक के नीचे डकैती, लूटपाट आदि से प्रदेश के लोग बहुत डर गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी कमजोर सरकार कभी नहीं देखी जो अपने पार्टी के लोगों की सुरक्षा करने में फेल साबित हो चुकी है।जिले में अराजकता का माहौल चरम सीमा पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सफेद झूठ बोल रहे हैं। सुशील शर्मा ने कहा कि अगर इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो पंजाब को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा पाएगा।