जालंधर:
मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत जालंधर के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य कार्ड बनाने का अभियान तेज़ी से चल रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 43 और वार्ड नंबर 4 में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य कार्ड बनाने के कैंप लगाए गए।
वार्ड नंबर 43 में पार्षद श्रीमती सुनीता टिक्का के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर वार्ड 43 के यूथ कोऑर्डिनेटर दलविंदर सिंह राजा धामी, ओंकार राजीव, अशोक चौहान, ब्लॉक प्रधान नवीन सोनी तथा मीडिया कोऑर्डिनेटर कुलविंदर सिंह हीरा बोलीना द्वारा बड़ी संख्या में वार्डवासियों के सेहत बीमा कार्ड बनाए गए। इस मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।
इसी तरह वार्ड नंबर 4 में हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल के दिशा-निर्देशों अनुसार सेहत कार्ड बनाने की मुहिम चलाई गई। इस दौरान वार्ड के पार्षद जग्गीर सिंह और यूथ वार्ड इंचार्ज संदीप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए। इस मौके पर किसान हलका कोऑर्डिनेटर हरमिंदर सिंह सोनू भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
पार्षद जग्गीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य कार्ड बनने से आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों वार्डों के निवासियों ने मान सरकार की इस जनहितैषी योजना की भरपूर सराहना की।