
जालंधर: जालंधर में लघु उद्योग भारती की दो दिवसीय महिला उद्यमियों को समर्पित प्रदर्शनी स्वयंसिद्धा सफलतापूर्वक संपन्न हुई । पंजाब प्रदेश लघु उद्योग भारती की उपाध्यक्ष सीमा धूमल ने बताया कि यह उत्तर पश्चिम भारत में महिला इकाई की तीसरी प्रदर्शिनी है और तीनों बार जालंधर में आयोजित की गई। इसमें पंजाब के साथ साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि अनेक प्रदेशों से महिला उद्यमियों ने अपने द्वारा निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया जिससे जालंधर की जनता को एक ही स्थान पर अखिल भारतीय स्वरूप में महिला सशक्तिकरण का रूप देखने को मिला। जालंधर की अध्यक्ष आरती सचदेवा ने कहा कि भविष्य में भी और बड़े स्तर पर स्वयंसिद्धा का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को इससे जोड़ा जा सके।
इस प्रदर्शनी में रमनप्रीत कौर, नीतू नंदा, पल्लवी ठाकुर, रूही बुद्धिराजा, सरोज ठाकुर, प्रीति सेठी, दीपिका राठौर, ऋतु चोपड़ा, अमरजीत शेरगिल का अमूल्य योगदान रहा। अखिल भारतीय उपाध्याक्ष, पंजाब अध्यक्ष प्रदीप मोंगिया का मार्गदर्शन तथा महासचिव विवेक राठौर, पू्र्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक सेठी, हरीश गुप्ता, वरुण भल्ला की उपस्थिति रही।