जालंधर के डिप्टी कमिश्नर (DC) विशेष सारंगल ने आज तहसील दफ्तरों में कार्यरत 14 कर्मचारियों के तबादले कर दिए। इससे पहले डीसी ने पटवारियों के तबादले किए थे। जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है, वे कई साल से एक ही सीट पर नौकरी कर रहे थे।जिन कर्मचारियों के तबादले हुए हैं, उनमें प्रभजोत सिंह सीनियर सहायक को रीडर टू एस.डी.एम. फिल्लौर, राकेश कुमार अरोड़ा सीनियर सहायक को ए.एस.डी.ए. एस.डी.एम. फिल्लौर, सुखविंद्र कुमार सीनियर सहायक को तहसील जालंधर-1 के साथ तहसील आदमपुर के असिस्टैंट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी तरह रमा रानी सीनीयर सहायक को राहत एवं पुनर्वास शाखा में तबदील किया गया है। बलविंद्र कौर सीनियर सहायक को आर.आई.ए. शाखा, राजबीर कौर सीनियर सहायक को ए.एस.डी.ए एस.डी.एम. आदमपुर कार्यालय, तेजिंद्र सिंह सीनियर सायक को नकल शाखा के साथ विकास का सहायक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।वही, अशोक कुमार सीनियर सहायक को डी.आर.ए.एम.टी. शाखा के साथ नाजर शाखा, अमित चंद जूनियर सहायक को रजिस्ट्री क्लर्क नकोदर, कुलदीप चंद को नाजर शाखा, जितेंद्र कुमार को अदालत ए.डी.सी. (जनरल), मक्खन सिंह को एस.डी.एम. आदमपुर कार्यालय, अमनदीप कौर को फुटकल शाखा और सेवादार हरजोत सिंह को अमल शाखा में तबादला किया गया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।