फगवाड़ा 22 दिसंबर (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी के फगवाड़ा (वेस्ट जोन) से नवनिर्वाचित जिला परिषद मैंबर कुलदीप कुमार किरणा खेड़ा और उच्चा पिंड जोन से निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्य सिमर कुमार सिमरू ने आज पार्टी के सीनियर नेता और युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के फगवाड़ा इंचार्ज दलजीत सिंह राजू दरवेश पिंड से उनके कार्यालय में भेंट की। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सहयोग और समर्थन के लिए दलजीत राजू का आभार प्रकट किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि आप पार्टी की नीतियों के अनुरूप ग्रामीण विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाएंगे। सरकारी योजनाओं का फायदा गांवों में रहने वाले हर जरूरतमंद तक जरूर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वे गांवों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने की दिशा में भी पूरी निष्ठा से अपना कत्र्वय निभायेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों से किए गए सभी वायदे आप पार्टी की सीनियर लीडरशिप और पंजाब सरकार के सहयोग से हर कीमत पर पूरे किए जाएंगे। दलजीत राजू दरवेश पिंड ने दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सिरोपे डालकर जीत की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह जीत पंजाब सरकार के कामों पर लोगों की मोहर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हलका सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल और सीनियर लीडरशिप के सहयोग से पंजाब की भगवंत मान सरकार उनके जोन के अन्तर्गत गांवों का पूरा विकास सुनिश्चित करेगी और लोगों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने जिला परिषद सदस्य किरणा खेड़ा और ब्लॉक समिति मेंबर सिमर कुमार सिमरू से अपील कर कहा कि वे पंजाब सरकार की ड्रग्स के विरुद्ध शुरु क गई मुहिम में पूरा सहयोग करें और गांवों को पूरी तरह से ड्रग मुक्त बनाने में भी हर संभव मदद की जायें। इस अवसर पर अमरीक सिंह मीका, गगन भट्टी, सोमनाथ कांशी नगर, ऋषि नंगल, तीरथ राम, गोपी मट्टू, जस्सा मट्टू, ध्रुव घई आदि मौजूद थे।