
ऐसोशिऐशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के नार्थ मल्टीपल काउंसिल की तीसरी वार्षिक मीटिंग मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन आर एम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिस में सभी गवर्नरस ने आपने आपने जिले की किए हुए प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट पेश की।डिस्ट्रिक्ट 126 एन के गवर्नर संदीप कुमार को जिले में किए हुए प्रोजेक्ट्स व समाज सेवा के लिए मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन आर एम चौहान व ईंटरनेशनल डायरेक्टर रमेश महाजन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,उन्होने कहा कि जिला गवर्नर संदीप कुमार ने बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं।संदीप कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी हम ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट्स करेंगे।इस अवसर पर पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट अविनाश ओहरी, चार्टर गवर्नर जीएस जज,ईंटरनेशनल डायरेक्टर रमेश महाजन,मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन आर एम चौहान,राम लुभाया व सभी केबिनेट सदस्यगण उपस्थित हुए।