इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज उस वक्त दहल उठी जब जुमे की नमाज के दौरान एक इमामबाड़े को निशाना बनाया गया। शहर के शहजाद टाउन स्थित ‘इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा’ में हुए इस जोरदार धमाके ने पूरी राजधानी में दहशत फैला दी है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई इसके अलावा 80 लोग घायल बताए जा रहे है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी लागू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह एक आत्मघाती बम ब्लास्ट
धमाके के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल के दस्ते मौके पर पहुंच गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर है, हालांकि अभी तक मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इबादत के वक्त हुआ जिससे नमाजियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे तरलाई इलाके को घेर लिया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।