जालंधर: शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटने की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसारल पॉश इलाके जेपी नगर में अग्रवाल होटल के पास एक बुजुर्ग महिला से लूट हो गई। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:15 बजे एक आरोपी घर के अंदर घुसा, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। घर में अकेली रह रही 87 वर्षीय जनक देवी बंधक बनाकर चाकू दिखाकर धमकाया गया और उनसे गहने उतारने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी महिला की 2 सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गया, जबकि अन्य गहने ले जाने में असफल रहा।पुलिस को महिला ने बताया कि बच्चे विदेश में रहते हैं और उनकी देखभाल के लिए घर में 7 केयरटेकर नियुक्त हैं। घर की छत पर किरायेदार भी रहते हैं। घटना के समय घर पर कोई केयरटेकर मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी। मौके से एक लोई और चाकू बरामद किया गया है, जिसे आरोपी जल्दबाजी में छोड़कर भाग गया