दिल्ली: आज 10 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन का सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। डिजिटल इंडिया की दिशा में NHAI ने यह बड़ा कदम उठाया है। टोल प्लाजा पर अब कोई भी कर्मचारी आपसे कैश नहीं लेगा। मैनुअल पर्ची काटने वाले काउंटर अब बंद हो चुके हैं। अगर गाड़ी पर फास्टैग नहीं है और आप UPI से पेमेंट करते हैं, तो आपको 25% अतिरिक्त पैसा देना होगा। उदाहरण के लिए, अगर टोल ₹100 है, तो आपको ₹125 चुकाने होंगे। यदि आपके पास फास्टैग नहीं है और आप किसी तकनीकी खराबी के कारण UPI से भी भुगतान नहीं कर पाते, तो टोल स्टाफ आपको आगे बढ़ने से रोक सकता है।विशेष परिस्थितियों में, यदि कोई वाहन बिना टोल दिए निकलता है, तो उसके वाहन नंबर पर ई-नोटिस जारी किया जाएगा। भुगतान के लिए 3 दिन की मोहलत मिलेगी। 3 दिन के भीतर भुगतान न करने पर दोगुना जुर्माना वसूल किया जाएगा।