
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, जालंधर के परिसर में आज कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम छाबड़ा तथा सेक्रेटरी श्री रोहित गंभीर के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के सदस्यों तथा उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क होम्योपैथिक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
यह कैंप डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक विभाग, जालंधर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. अरविंदर कुमार, डॉ. इंदु मल्होत्रा की देखरेख में मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर विशाल मेहता (डिस्पेंसर), श्रीमती सीमा, श्री मनीष कुमार, संजीव चोपड़ा (फार्मासिस्ट), राम लुभाया (फार्मासिस्ट), परवीन कुमार, साहिल (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव), ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कैंप के दौरान अधिवक्ताओं, स्टाफ सदस्यों और अन्य आगंतुकों की जांच की गई, जिसमें कुल लगभग 300 मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द, एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याओं सहित अन्य सामान्य रोगों के लिए परामर्श और उपचार प्रदान किया। इस पहल को बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा काफी सराहा गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम छाबड़ा ने मेडिकल टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन अपने सदस्यों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
सेक्रेटरी श्री रोहित गंभीर ने कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए आगे भी इसी प्रकार की पहल करता रहेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कैंप का लाभ उठाया और बार एसोसिएशन व होम्योपैथिक मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिधड़, पूर्व सचिव सतनाम सिंह हुंदल, यशोवर शेनमार, विकास भारद्वाज, साहिल मल्होत्रा, संजीव कंबोज, करण कालिया, मनीत मल्होत्रा, संदीप कुमार, पारस चौधरी, प्रभु धीर, के.डी.एस. रंधावा, अशोक शर्मा, संजीव बाली, भूपनेश मेहता, बीना रानी, नेहा गुलाटी और छाया खुल्लर, सौरभ और भारत महाजन सहित अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।