डीएवी, कॉलेज जालंधर के प्राचार्य डॉ. एस. के. अरोड़ा सफल कार्यकाल पूरा करते हुए 31 मार्च 2022 को प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए। बतौर 17वें प्राचार्य उनकी सेवानिवृत्ति कॉलेज के लिए ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। डीएवी कॉलेज जालंधर में प्राचार्य डॉ. अरोड़ा का पाँच वर्ष से अधिक का सफल कार्यकाल रहा। इस से पहले डॉ. अरोड़ा डीएवी कॉलेज बनीखेत, डीएवी कॉलेज बटाला, डीएवी कॉलेज अबोहर के भी प्राचार्य रहे। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्टाफ कॉउन्सिल की तरफ से विदायगी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह के आरंभ में स्टाफ सेक्रेटरी प्रो. विपन झांजी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. अरोड़ा की सेवाओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर की प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने डीएवी परिवार की तरफ से सभी का स्वागत करते हुए डॉ. अरोड़ा की प्रशासनिक कुशलता की सराहना की व स्वस्थ, समृद्ध, सुखी जीवन व दीर्घायु हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। तत्पश्चात उप-प्राचार्य प्रो. सलिल उप्पल ने अपने सम्बोधन में डॉ. अरोड़ा के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि डॉ. अरोड़ा निष्ठावान व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी है।

इस अवसर पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के उप-प्रधान डॉ. हंसराज गंधार ने डॉ. अरोड़ा के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. अरोड़ा त्याग, सेवा और समर्पण की साक्षात मूर्ति है। पूर्व प्राचार्य डॉ. ऐरी ने प्राचार्य पद की गरिमा व जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. अरोड़ा ने अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया। उन्होंने डॉ. अरोड़ा के खुशहाल जीवन हेतु मंगलकामना की।

पूर्व निदेशक, उच्च शिक्षा, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली डॉ. सतीश शर्मा ने डॉ. अरोड़ा के शिक्षाविद व कुशल प्रबंधक होने के साथ-साथ सौम्य, सहज, मिलनसार व्यक्तित्व होने की बात कही। स्थानीय डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान श्री अरविन्द घई ने डॉ. अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्य क्षमता, कर्मठता, ईमानदारी, दृढ़ संकल्प, निष्ठा, सहजता अनुकरणीय है। डीएवी, कॉलेज, चंडीगढ़ के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में डॉ. अरोड़ा को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया।

इस अवसर पर डॉ. अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में डीएवी परिवार से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि वे डीएवी के सबसे नए कॉलेज में नियुक्त हुए थे और आज डीएवी के सबसे पुराने कॉलेज से सेवानिवृत्त हो रहे है। उन्होंने अपने इस मुकाम तक पहुँचने का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों व डीएवी संस्था को दिया।

इस मौके पर श्री अजय गोस्वामी सेक्रेटरी, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली, प्रि. इंद्रजीत तलवाड़, प्रि. रवींद्र कुमार, श्री रामपाल आर्य समाज विक्रमपुरा, डॉ. मनोज प्राचार्य, डेविएट जालन्धर, डॉ. जितेन्द्र शर्मा प्राचार्य, डीएवी फिजियोथेरेपी जालन्धर, डॉ. विलियम्स प्राचार्य, नर्सिंग कॉलेज जालन्धर, डॉ. विनय शर्मा प्राचार्य, डीएवी कॉलेज होशियारपुर, डॉ. अमरजीत गुप्ता प्राचार्य, डीएवी कॉलेज, दसूहा, डॉ. रश्मि विज़ प्राचार्य, पुलिस पब्लिक डीएवी स्कूल, डॉ. अनूप, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज नकोदर, डॉ. राजीव शर्मा प्राचार्य, डीएवी कॉलेज बठिंडा, डॉ. राजीव देओल प्राचार्य, डीएवी कॉलेज फिल्लौर, डॉ. किरणजीत कौर प्राचार्य, डीएवी कॉलेज फगवाड़ा, डीएवी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जसबीर ऋषि, रजिस्ट्रार डॉ. के. एन. कौल, समस्त स्टाफ व नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अरोड़ा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए सुखी व समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी विभाग से प्रो. राजन शर्मा ने संगीतात्मक प्रस्तुति से उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में स्टाफ कॉउन्सिल के संयुक्त सचिव डॉ. दीपक वधावन ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

फ़ोटो कैप्शन : प्राचार्य डॉ. अरोड़ा को सम्मानित करते स्टाफ सेक्रेटरी प्रो. विपन झांजी, उप-प्राचार्य प्रो. सलिल उप्पल उप-प्राचार्य प्रो. अर्चना ऑबराय व अन्य स्टाफ

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।