डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी, जालंधर में 16 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो (पुरुष) चैंपियनशिप 2025–26 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में देशभर की 207 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जो छात्रों में बढ़ती खेलों के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना को दर्शाता है।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम.एफ. फारूकी, आई.पी.एस., ए.डी.जी.पी. शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस दौरान विभिन्न भार वर्गों जैसे –54 किग्रा, –58 किग्रा, –63 किग्रा, –74 किग्रा, –80 किग्रा और –87 किग्रा में मुकाबले आयोजित किए गए। इसके अलावा इंडिविजुअल पूमसे और टीम पूमसे प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं, जहां खिलाड़ियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में अनुशासन, मेहनत और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी खेलों को प्रोत्साहित करने और छात्रों के समग्र विकास के लिए सदा प्रतिबद्ध है।

मुख्य अतिथि श्री एम.एफ़. फारूकी ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह चैंपियनशिप भारत के युवाओं की ताकत, अनुशासन और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) एस. के. अरोड़ा ने भी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित लोगों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. यशबीर सिंह, निदेशक, स्पोर्ट्स ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथि, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट, टीमों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डी.ए.वी. विश्वविद्यालय के सुशांत सिंह ने इंडिविजुअल पूमसे में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
अंत में पूमसे में टीम ट्रॉफी एम.डी.यू., रोहतक तथा क्योरूगी में टीम ट्रॉफी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर ने जीती।
विभिन्न वर्गों के मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार हैं:

(-54 किलोग्राम वर्ग)
गोल्ड – साईप्रसाद (कर्नाटक विश्वविद्यालय)
सिल्वर – करण कांबले (सिंबायोसिस)
ब्रॉन्ज – अभिषेक (एम.जी. विश्वविद्यालय), अमन (नीलम विश्वविद्यालय)

(-87 किलोग्राम वर्ग)
गोल्ड – अदित्य गोपाल (केरल विश्वविद्यालय)
सिल्वर – हर्षित (नीलम विश्वविद्यालय)
ब्रॉन्ज – हर्ष (एम.जी.के.वी.) वाराणसी, विनीत दाबस (दिल्ली विश्वविद्यालय)

(-58 किलोग्राम वर्ग)
गोल्ड – हितेश कुमार (गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर)
सिल्वर – आनंद (पंजाबी विश्वविद्यालय)
ब्रॉन्ज – ओम कदम (मुंबई विश्वविद्यालय), आदित्य शिंदे (शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर)

(+87 किलोग्राम वर्ग)
गोल्ड – वीर प्रताप, महाराजा सूरजमल ब्रिज विश्वविद्यालय
सिल्वर – हृतविक तांदसले, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय
ब्रॉन्ज – पुष्पराज पोकेले, भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय, वैश्णव आर. डी., केरल विश्वविद्यालय

(-74 किलोग्राम वर्ग)
गोल्ड – तेज आनंदगणेश पटेल, नीलम विश्वविद्यालय
सिल्वर – लगन सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय
ब्रॉन्ज – लोगाडे अविष्कार, एस.आर.टी.एम.यू., नांदेड़, अनिकेत एक्शिंगे, भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय, पुणे

(-80 किलोग्राम वर्ग)
गोल्ड – गगन गाबा (सी.यू. मोहाली)
सिल्वर – कुनाल (दिल्ली विश्वविद्यालय)
ब्रॉन्ज – विशाल अव्हाड, तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ, निहाल भोइर, मुंबई विश्वविद्यालय

(-63 किलोग्राम वर्ग)
गोल्ड – राहुल (पंजाब विश्वविद्यालय)
सिल्वर – ओमकार गायकवाड़, भारती विद्यापीठ
ब्रॉन्ज – आयुष्मान, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर, करण सैण, रानी चन्नम्मा विश्वविद्यालय

(-68 किलोग्राम वर्ग)
गोल्ड – प्रतीक (जी.एन.डी.यू.)
सिल्वर – विशु (एम.डी.यू.)
ब्रॉन्ज – वाई. आर्या, मुंबई विश्वविद्यालय, कुशल अमन, नीलम विश्वविद्यालय

इंडिविजुअल पूमसे
गोल्ड – सुशांत सिंह (डी.ए.वी. विश्वविद्यालय)
सिल्वर – अन्वेश होता, संबलपुर विश्वविद्यालय
ब्रॉन्ज – तेजुस पी., केरल विश्वविद्यालय, राजकुमार सिंह, मणिपुर विश्वविद्यालय

टीम पूमसे
गोल्ड – एम.डी.यू. रोहतक
सिल्वर – मिजोरम विश्वविद्यालय
ब्रॉन्ज – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर

टीम ट्रॉफी (पूमसे)
गोल्ड – एम.डी.यू. रोहतक
सिल्वर – डी.ए.वी. विश्वविद्यालय
ब्रॉन्ज – मिजोरम विश्वविद्यालय

टीम ट्रॉफी (क्योरूगी)
गोल्ड – जी.एन.डी.यू. अमृतसर
सिल्वर – नीलम विश्वविद्यालय
ब्रॉन्ज – केरल विश्वविद्यालय