जालंधर – भारतीय त्वचा विज्ञान में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए, जालंधर स्थित डॉ. रजत स्किन एंड लेज़र क्लिनिक ने रिवील लेज़र्स के साथ साझेदारी कर त्वचा, शरीर और फंक्शनल गायनेकोलॉजी उपचारों के लिए दुनिया के सबसे उन्नत यूएस एफडीए-स्वीकृत लेज़र प्लेटफॉर्म को पेश किया है।

उत्तर भारत में क्लिनिकल डर्मेटोलॉजी और एस्थेटिक मेडिसिन के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम, डॉ. रजत स्किन एंड लेज़र क्लिनिक की स्थापना वर्ष 2008 में डॉ. रजत छाबड़ा द्वारा अत्यंत सीमित संसाधनों के साथ की गई थी। समय के साथ क्लिनिक ने निरंतर प्रगति करते हुए क्लिनिकल और एस्थेटिक मेडिसिन में उत्कृष्टता हासिल की। आज, डॉ. रजत की स्किन एंड लेज़र क्लिनिक ने ‘करिज्मा बाय रिवील ‘ के लॉन्च की घोषणा की—यह एक अगली पीढ़ी का, बहु-उपयोगी लेज़र टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो एस्थेटिक उपचारों में सटीकता, सुरक्षा और क्लिनिकल उत्कृष्टता को नए सिरे से परिभाषित करता है।

भव्य लॉन्च समारोह जालंधर स्थित डॉ. रजत की स्किन एंड लेज़र क्लिनिक में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती धनप्रीत कौर आईपीएस (माननीय पुलिस आयुक्त, जालंधर) उपस्थित रहीं। उनके साथ सम्मानित अतिथियों में श्रीमती सीरत हेनरी (माननीय विधायक श्री बावा हेनरी की धर्मपत्नी), श्रीमती फराह संजना (हेड डिज़ाइनर एवं सीईओ, लग्ज़री प्रेट लेबल फराह संजना ), श्रीमती गार्गी गुप्ता (सीईओ, पोल्की डिज़ाइनर स्टूडियो), श्रीमती मेहक चोपड़ा (निदेशक, कृपा टोयोटा), श्रीमती खुशी धीमान (चीफ एक्सपोर्ट ऑफिसर, धीमान टेक्नो कॉर्प) तथा श्रीमती श्वेता मेहता ( मिसेज़ इंडिया करिसमैटिक 2021) शामिल रहीं। साथ ही मीडिया जगत के प्रतिष्ठित सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

यह आयोजन डॉ. रजत की स्किन एंड लेज़र क्लिनिक की उस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ, जिसका उद्देश्य भारतीय उत्कृष्टता पर आधारित वैश्विक स्तर की त्वचा चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।

उत्कृष्टता की विरासत और वैश्विक नवाचार का संगम

डॉ. रजत छाबड़ा, निदेशक, डॉ. रजत स्किन एंड लेज़र क्लिनिक के नेतृत्व में यह संस्थान उन्नत त्वचा, बाल और सौंदर्य उपचारों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में उभरा है, जो देश-विदेश से मरीजों को आकर्षित करता है। रिवील द्वारा करिज्मा की शुरुआत के साथ, डॉ. रजत्स स्किन एंड लेज़र क्लिनिक ने प्रमाण-आधारित और तकनीक – प्रेरित सौंदर्य चिकित्सा में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है।

नैतिकता, विज्ञान और मरीजों की सुरक्षा के सिद्धांतों पर स्थापित यह क्लिनिक यूके अनुरूप प्रोटोकॉल, अंतरराष्ट्रीय लेज़र सुरक्षा मानकों और संवेदनशील देखभाल को अपनाता है— जिससे प्राकृतिक, भरोसेमंद और चिकित्सकीय रूप से सुदृढ़ परिणाम सुनिश्चित होते हैं।”

करिज्मा बाय रिवील के बारे में

करिज्मा बाय रिवील एक अत्याधुनिक लेज़र प्लेटफ़ॉर्म है, जो उन्नत डायोड लेज़र तकनीक से संचालित है और कई सौंदर्य एवं कार्यात्मक उपचारों के लिए उपयोगी है, जिनमें शामिल हैं:

. उत्कृष्ट क्लिनिकल परिणाम

• कम उपचार समय

.. • न्यूनतम असुविधा

• शून्य से लेकर बहुत कम रिकवरी समय

• असाधारण रोगी सुरक्षा
यह प्लेटफ़ॉर्म त्वचा पुनर्यौवन, पिग्मेंटेशन सुधार, बॉडी कॉन्टूरिंग, चेहरे की संरचना में सुधार (फेशियल रिमॉडलिंग) और फंक्शनल गायनेकोलॉजी सहित व्यापक उपचारों को सपोर्ट करता है।

लॉन्च के दौरान विशेषज्ञों की राय

डॉ. रजत छाबड़ा, डॉ. रजत स्किन एंड लेज़र क्लिनिक ने कहा “हम त्वचा रोग विशेषज्ञों के रूप में यह कभी नहीं भूल सकते कि हमारा क्लिनिकल ज्ञान और नैतिक मार्गदर्शन न केवल क्लिनिकल डर्मेटोलॉजी बल्कि एस्थेटिक डर्मेटोलॉजी की भी नींव है। तकनीक को कभी भी चिकित्सकीय निर्णय की जगह नहीं लेनी चाहिए- बल्कि उसे बेहतर बनाना चाहिए। करिज्मा हमें सटीक, नैतिक और यूएस एफडीएस्वीकृत उपचार प्रदान करने में सक्षम बनाता है, साथ ही उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखता है। डॉ. रजत स्किन एंड लेज़र क्लिनिक में हमारा संकल्प हमेशा शॉर्टकट्स से ऊपर विज्ञान और प्रचार से ऊपर परिणाम रहा है।”

मुख्य एस्थेटिशियन श्रीमती शिखा छाबड़ा ने आगे कहा: ” आज के तेज़ रफ्तार एस्थेटिक बाज़ार में मरीजों की शिक्षा और नैतिक अभ्यास पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। हर प्रक्रिया चिकित्सकीय आवश्यकता से प्रेरित होनी चाहिए न कि सामाजिक दबाव से।”

जालंधर की माननीय पुलिस आयुक्त श्रीमती धनप्रीत कौर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा: “जालंधर में उन्नत वैश्विक चिकित्सा तकनीक की शुरुआत होते देखना उत्साहजनक है। डॉ. रजत्स स्किन एंड लेज़र क्लिनिक जैसी संस्थाएं शहर के स्वास्थ्य मानकों को ऊंचा उठाती हैं और आधुनिक चिकित्सा में पंजाब की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाती हैं । ”

रिवील इंडिया के उपाध्यक्ष श्री रोहित कुमार ने कहा: “करिज्मा सुरक्षित, प्रभावी और उच्च-प्रदर्शन लेज़र प्रणालियों के प्रति रिवील लेसर की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रजत छाबड़ा जैसे दूरदर्शी त्वचा रोग विशेषज्ञों के साथ हमारा सहयोग यह सुनिश्चित करता है कि इन तकनीकों का उपयोग जिम्मेदारी से, वैज्ञानिक तरीके से और नैतिक रूप से किया जाए।”

सभी मॉड्यूल सटीक ऊर्जा वितरण के लिए नवीन उन्नत तकनीक का उपयोग करते हैं, जिससे सुरक्षित, प्रभावी और तेज़ उपचार संभव होते हैं। हमें जालंधर में इस विश्व-स्तरीय प्लेटफ़ॉर्म को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी और उत्साह हो रहा है।

डॉ. रजत की स्किन एंड लेज़र क्लिनिक के बारे में

डॉ. रजत की स्किन एंड लेज़र क्लिनिक, जालंधर, क्लिनिकल डर्मेटोलॉजी, एडवांस्ड लेज़र ट्रीटमेंट्स और एस्थेटिक मेडिसिन के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र है। वैश्विक प्रोटोकॉल और नैतिक प्रथाओं द्वारा निर्देशित यह केंद्र अपने रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण, प्राकृतिक परिणामों और बेहतरीन सुरक्षा मानकों के लिए जाना जाता है।

रिवील लेज़र्स के बारे में

रिवील लेज़र्स लेज़र, रेडियोफ्रीक्वेंसी (आरएफ) और इंटेंस पल्स्ड लाइट (आईपीएल) तकनीकों में एक वैश्विक नवप्रवर्तक है, जो 40 से अधिक देशों में चिकित्सा पेशेवरों को सेवाएँ प्रदान करता है। कंपनी उच्च-प्रदर्शन प्रणालियाँ, क्लिनिकल सुरक्षा और दुनिया भर में प्रैक्टिशनर्स को मजबूत सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।