
जम्मू; जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना के वाहन के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब भारतीय सेना का एक वाहन भद्रवाह से खनाई टॉप की ओर जा रहा था। पहाड़ी और घुमावदार रास्ते पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई जवानों ने दम तोड़ दिया।इस हादसे में शहीद हुए जवानों में पंजाब के ब्लॉक नूरपुर बेदी के गांव चनौली निवासी सैनिक जोबनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। जोबनप्रीत सिंह की उम्र मात्र 23 वर्ष थी। वे पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पुत्र थे और सितंबर 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे 8 कैवेलरी, आर्मर्ड यून में तैनात थे।