तरनतारन- पंजाब के तरनतारन में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार 2 बदमाशों ने व्यापारी के छाती में सीधे फायर किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना के समय पूरा परिवार अमृतसर में एक शादी में गया था। उस समय दुकान में व्यापारी के साथ उनका बेटा मौजूद था।
बदमाश दोपहर के समय दुकान पर लूट के इरादे से आए। हांलाकि व्यापारी ने गल्ले से निकालकर उन्हें रुपए भी दे दिए, लेकिन कुछ कहासुनी के बाद एक बदमाश ने उन के ऊपर सीधा फायर कर दिया। उन्हें एक के बाद 3 गोलियां मार दी। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक व्यापारी के पिता गांव के सरपंच भी रहे हैं। पुलिस लूटपाट के अलावा हत्या की अलग एंगल से भी जांच कर रही है।