
उत्तर प्रदेश : मथुरा में आज बवाल मचा हुआ है। क्योंकि गौ-रक्षक काफी भड़के हुए हैं और उन्होंने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किया हुआ है। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके फरसा वाले बाबा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। गौ-रक्षक ने आज सुबह गौ-तस्करों के द्वारा कुचलकर फरसा वाले बाबा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है।