
दिल्ली; उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है दिन में अब अधिकतम तापमान दिल्ली और इससे सटे शहरों में 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है ऐसे में लोगों को लग रहा होगा कि अब सर्दी खत्म हो गई लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अभी एक झटका सर्दी और दे सकती है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुप्रित कुमार ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवारी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में छिपपुट वर्षा व बर्फबारी देखने को मिल सकती है इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकती है इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा/गरज की संभावना है हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी लेकिन लोगों को ठंड का अहसास होगा