
दिल्ली: नई दिल्ली में‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आज तीसरा दिन है, सोमवार को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया इस वैश्विक महाकुंभ में दुनियाभर के नेता और दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ शामिल हो रहे हैं यूनाइटेड किंगडम के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने के लिए आज दिल्ली पहुंचे. आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समिट में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे वो 19 फरवरी को दिल्ली में जारी एआई समिट में शिरकत करेंगे पीएम मोदी भी 19 फरवरी को AI समिट में देश की जनता को संबोधित करेंगे ये समिट 20 फरवरी तक चलेगा इस समिट में 300 से अधिक प्रदर्शनियां लगाई गई हैं समिट का मुख्य उद्देश्य न केवल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ताकत को दुनिया के सामने रखना है बल्कि इसके साथ आने वाले संभावित खतरों को कम करने के लिए एक ठोस वैश्विक रणनीति तैयार करना भी है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर सबसे बड़ा सवाल रोजगार और सुरक्षा पर खड़ा हो रहा है जिसे लेकर समिट के दौरान गहन विचार-विमर्श किया जाएगा कई बड़ी कंपनियों के सीईओ और रिसर्चर्स उन खतरों और नए अवसरों पर अपनी राय रखेंगे जो एआई की वजह से भविष्य के जॉब मार्केट में पैदा होंगे इसके अलावा तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल का डेटा सेंटर्स और पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा, यह मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में रहेगा समिट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि कैसे एआई को आम आदमी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने और ग्लोबल सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है