
दिल्ली: दिल्ली में वायु गुणवत्ता को लेकर हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए ऐलान किया है कि 18 दिसंबर गुरुवार से जिन वाहनों के पास प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। साथ ही, PUCC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 7 लाख रुपये से अधिक का चालान भी काटा जाएगा।पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता वर्तमान में फेयर स्टेज पर है और पिछले 10 वर्षों से इसी स्तर पर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दिल्ली का AQI 380 था, जबकि इस साल यह 363 दर्ज किया गया। मंत्री ने कहा कि प्रदूषण उन्हीं की दी हुई बीमारी है और वही लोग इसका विरोध कर रहे हैंमनजिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार कदम उठाए हैं। पिछले साल की तुलना में प्रदूषण कम हुआ है और दिल्ली में सफाई अभियान के तहत 202 एकड़ में से 45 एकड़ क्षेत्र को साफ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को 15 मीटर तक कम करने में सफलता मिली है।