
दिल्ली: शादियों के इस सीजन में जब आप मेनू और पकवानों की लिस्ट फाइनल करने बैठेंगे, तो शायद आपको सबसे ज्यादा झटका गैस के बढ़ते दामों और उसकी किल्लत से लगने वाला है जी हां, ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की तपिश अब दिल्ली-NCR के शादी वाले घरों के किचन तक पहुंच गई है अगर आप भी आने वाले दिनों में किसी बड़े समारोह या शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आपकी पसंदीदा पनीर टिक्का वाली प्लेट और लाइव पास्ता काउंटर अब पहले से 20% तक महंगे होने वाले हैं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और उनके आसमान छूते दामों ने कैटरर्स और वेडिंग प्लानर्स के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं आखिर गैस संकट आपकी शादी के बजट को कैसे बिगाड़ रहा है? और क्या अब शादियों में लाइव काउंटर्स गायब हो जाएंगे वेडिंग प्लानर्स के अनुसार, शादी के खाने का एक बड़ा हिस्सा कमर्शियल LPG सिलेंडरों पर निर्भर करता है बड़ी शादियों में सैकड़ों लोगों का खाना बनाने के लिए भारी मात्रा में गैस की जरूरत होती है आजकल शादियों में लाइव पास्ता, डोसा या चाट काउंटर्स का चलन है इन काउंटर्स पर लगातार गैस जलती रहती है, जिससे खपत बहुत ज्यादा होती है कैटरर्स का कहना है कि जो सिलेंडर पहले 1700 से 1800 रुपये में मिलता था, उसकी कीमतें अब कई जगह 3000 रुपये तक पहुंच रही हैं