दिल्ली: देश के हाईवे ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अगले एक साल के भीतर पूरे भारत में पारंपरिक टोल बैरियर खत्म कर दिए जाएंगे। यानी आने वाले समय में वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा और हर वाहन का शुल्क स्वतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से कट जाएगागडकरी के अनुसार यह नई प्रणाली कई जगह पहले से लागू है और परीक्षण भी सफल रहा है। राष्ट्रव्यापी विस्तार के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज और बिना बाधा वाली होगी। मंत्री ने बताया कि फिलहाल 4500 राजमार्ग परियोजनाओं पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का काम चल रहा है और यह नया मॉडल परिवहन की गति को और बेहतर करेगा।डिजिटल टोलिंग के लिए NPCI ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है। इसमें वाहनों पर RFID स्टिकर लगाया जाता है, जो टोल प्लाजा से गुजरते ही बैंक खाते से राशि स्वतः डेबिट कर देता है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि जाम और भीड़ जैसी समस्याएं भी काफी कम होंगी।