
चंडीगढ़: थार सवार दो युवकों ने सड़क के बीच एक लड़की के साथ मारपीट की। शुरुआत में दो लड़कियां आपस में लड़ रही थीं। इसके बाद एक लड़की का दोस्त और थार सवार युवक आया और दूसरी लड़की को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में युवक लड़की को थप्पड़ मारता और दूसरा युवक उसे कार से घसीटता दिख रहा है। थार सवार युवक पहले कार से बाहर आया और लड़की को कई बार थप्पड़ मारा। दोनों के बीच गाली-गलौच और फिर हाथापाई भी हुई। वीडियो में कार सवार युवक और लड़की नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राहगीर लड़ाई को रोकने की कोशिश करने की बजाय वीडियो बनाते रहे।वीडियो में लाल कमीज़ पहने दो लड़कियां आपस में लड़ती दिखाई दे रही हैं। वे सड़क के बीच गालियां निकालते और लड़ती हैं। इसी दौरान काली थार आई, जिसमें से दो युवक निकले। एक युवक ने काली बनियान और दूसरा युवक काली आधी बाजू वाली कमीज़ पहनी थी। बनियान पहने युवक ने एक लड़की को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरी लड़की थार की तरफ भागी, लेकिन बनियान पहने युवक ने उसे थप्पड़ मारा। यह वजह से वह गिर गई। लड़की उठी और थार की तरफ भागते युवक को पकड़ लिया। वह लड़ती और युवकों को गालियां निकालती दिख रही है। फिर सफेद जैकेट पहने एक युवक दखल देता दिखा।थार में बैठे युवक ने लड़की को धमकी दी कि वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा और उसे गालियां निकालने लगा