दिल्ली : मिडिल ईस्ट में तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ अमेरिका ने ईरान पर हमले की रणनीतिक तैयारी पूरी कर ली है वहीं दूसरी तरफ तेहरान के शाहरिया इलाके में हुए जोरदार धमाकों ने पूरी दुनिया को चौकन्ना कर दिया है। रमजान के मुकद्दस महीने में जंग की इस दस्तक ने स्थानीय लोगों में भारी खौफ पैदा कर दिया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेहरान के आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार ये धमाके शाहरियार इलाके में हुए हैं जहां ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के गोला-बारूद और ईंधन डिपो स्थित हैं। हालांकि ईरान ने अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन शिराज Shir प्रांत में भी ऐसी ही आवाज़ें सुनाई देने की खबर है।दोनों देशों के बीच इस टकराव की जड़ें साल 2015 के परमाणु समझौते से जुड़ी हैं। 2018 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को इस समझौते से बाहर कर लिया, तब से स्थिति बिगड़ती गई। अब ईरान द्वारा परमाणु कार्यक्रम बंद करने से इनकार करने के बाद, अमेरिका ‘छोटे हमलों’ के जरिए बड़े सैन्य अभियान की चेतावनी दे रहा है।