जालंधर: ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी बन रहा है, इसी क्रम में जम्मू रूट की ट्रेनें 3-4 घंटे तक लेट रही जबकि अमृतसर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों ने अधिकतम 7 घंटे तक का इंतजार करवाया जिससे यात्री ठंड से परेशान रहे। जालंधर सिटी सहित कैंट जाने वाली विभिन्न ट्रेनें देरी का शिकार हुई जोकि यात्रियों के दिकक्तों भरा रहा और गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों को देरी झेलनी पड़ी। शताब्दी जैसी ट्रेनों से लेकर सुपरफास्ट ट्रेनें भी लेट रही।इसी क्रम में नई दिल्ली से आने वाली स्वर्ण शताब्दी 12029 अपने निर्धारित समय 12.06 से आधे घंटे की देरी के साथ साढ़े 12 बजे के बाद सिटी स्टेशन पहुंची। टाटा नगर से जम्मू जाने वाली 18101 अपने निधार्रित समय से 5 घंटे लेट रहते हुए साढ़े 11 बजे सिटी पहुंची। अमृतसर जाने वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस 3 घंटे की देरी के साथ सवा 1 बजे के बाद सिटी पहुंची। अमृतसर सुपर 22445 करीब 4 घंटे लेट रही और 12 बजे सिटी पहुंची। अमृतसर सुपरफास्ट 7 घंटे लेट रहते हुए सवा 12 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची।माता वैष्णो देवी जाने वाली 15655 श्री वैष्णो देवी एक्सप्रैस 3 घंटे की देरी के साथ सवा 12 बजे कैंट पहुंची। माता वैष्णो देवी जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रैस अपने निधार्रित समय से 2 घंटे की देरी के साथ पौने 1 बजे कैंट पहुंची। जम्मू जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रैस 12587 साढ़े 4 घंटे की देरी के साथ 1 बजे कैंट पहुंची। शहीद एक्सप्रैस 14673 अपने निर्धारित समय से 3 घंटे लेट रहते हुए सवा 6 बजे सिटी पहुंची।