जालंधर 6 अगस्त  (नितिन कौड़ा ):तीज के त्योहार की चहल-पहल हर कहीं देखने को मिल रही है। सावन में मनाया जाने वाले इस पर्व में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखतीं हैं। पारंपरिक तरीके से मनाए जाने वाले तीज में महिलाएं सावन के गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं, व्रत रखती हैं, हरे कपड़े पहनती हैं। लेकिन अब इन त्योहारों को नए ट्रेंड के अनुसार मनाया जाने लगा है। वाॅकी टाॅकी किट्टी पार्टी द्वारा गुप्ता कालोनी में प्रवीण शर्मा होस्ट द्वारा किट्टी पार्टी का थीम तीज रखा गया। जिसमें मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुई केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोलियम और नेचुरल गैस कारपोरेशन के नियुक्त डायरेक्टर रीना जेटली का स्वागत भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान मीनू शर्मा कंचन शर्मा,सुमन सहगल,वीना जोशी,शीतल जोशी,रमा शर्मा,शशी चानना,शशी शर्मा,शशि धवन,आशा, पिंकी शर्मा,सीमा शर्मा,गुड्डी ने किया
व सभी सदस्य पंजाबी थीम पर तैयार होकर पहुंचे। ग्रुुप की मेंबर्स ने तंबोला खेला और कई सारी फन गेम्स को एंजॉय किया। मुख्यातिथि रीना जेटली ने कहा कि भारतीय संस्कृति के लिए जरूरी है पर्वों का मनाया जाना
हमारी भारतीय संस्कृति में हर त्योहार को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है, लेकिन आज के समय में कोई भी पर्वों को बखूबी नहीं मनाता। इससे हमारी पर्वों की मान्यता समाप्त होती नजर आ रही है। हमारी समिति का मुख्य केंद्र ही हमारी संस्कृति है। हम इस तरह इकट्ठे होकर तीज का पर्व मना कर अपनी नई पीढ़ी को भी हमारे साथ जुड़ने का संदेश देते हैं, ताकि उन्हें हमारी संस्कृति के बारे में पता रहेे। वीना जोशी,शीतल जोशी,प्रवीण शर्मा,कमलजीत गिल ने कहा कि वह अपने हर पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाती है। पहले समय में महिलाएं एक साथ मिलकर तीज मनाती थी इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम भी एक साथ मिल कर इस पर्व मना रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में विजेता रही सदस्यों को गिफ्ट भी दिए गए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।