लुधियाना: लुधियाना के नगर निगम के ऑफिस से एक युवक को पीटने की खबर सामने आई है। पीड़ित की पहचान अमित कुमार बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित अमित कुमार के साथ नगर निगम के जोन-डी ऑफिस में कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद उसे बुलैरो कार में बिठा कर गांव से बाहर ले गए। जहां पर आरोपियों ने शराब के नशे में उसे मारा-पीटा और फिर घायल अवस्था में उसे कार से नीचे फैंक दिया।

इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर राजू, बादल, मोदी, जगत और जस्सा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।