
लुधियाना: एक नवविवाहिता को उसके ही ससुरालियों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। करीब 90 प्रतिशत तक झुलसी पीड़िता इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। दिल दहला देने वाली इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव रोड की रहने वाली कांता कौर की शादी करीब 4 महीने पहले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही घर में कलह शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी, परंतु उसके सास-ससुर इस बात के सख्त खिलाफ थे और इसी रंजिश के चलते उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वारदात वाले दिन भी इसी बात को लेकर घर में जमकर विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर कांता पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस दिखा दी