कोहिमाः नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बीच, गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि गणेशन के निधन के बाद नागालैंड सरकार ने शनिवार से सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार के विभागों द्वारा कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े तमिलनाडु के जाने-माने भाजपा नेता गणेशन 2021 से 2025 के बीच मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नगालैंड के राज्यपाल रह चुके हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।