Sliderराष्ट्रिय

17 अगस्त को एनडीए तय करेगी उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी का संसदीय बोर्ड रविवार,17 अगस्त को एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाला है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  के उम्मीदवार का नाम तय करना है। इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।एनडीए ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन का अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपा है। यह बैठक इसी अधिकार के तहत उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बुलाई गई है। यदि विपक्ष भी अपना उम्मीदवार खड़ा करता है, तो मुकाबला होने की स्थिति में चुनाव 9 सितंबर को होगा।उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बने निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। इस निर्वाचक मंडल में एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त है, जिससे उसके उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button