दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर नोएडा पुलिस ने बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। थाना फेज-2 पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके आठ सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।झारखंड से आकर NCR में करते थे मोबाइल चोरीपुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह झारखंड से दिल्ली-एनसीआर आता था और यहां दो से तीन महीने तक रुककर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य किराये पर कमरे लेकर भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों में सक्रिय रहते थे और मौका मिलते ही लोगों के मोबाइल फोन चुरा लेते थे।गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी चोरी के तुरंत बाद मोबाइल फोन आपस में एक-दूसरे को पास कर देते थे, ताकि किसी एक के पास ज्यादा मोबाइल न मिलें। जब चोरी किए गए मोबाइलों की संख्या सैकड़ों में पहुंच जाती थी, तो उन्हें बैग और बोरियों में भरकर ट्रेन और बस के जरिए झारखंड और बिहार भेज दिया जाता था।