
लोकसभा चुनाव के चलते पंजाब की राजनीति में हलचल मची हुई है। वहीं नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी जारी है। इसी को लेकर आप आदमी पार्टी से बड़ी खबर सामने आ रही है।खबर है कि पंजाब में आप को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक आप पार्टी के पूर्व डिप्टी मेयर ने पार्टी छोड़ फिर घर वापसी कर ली है। बताया जा रहा है कि आप के डिप्टी मेयर अविनाश जौली भाजपा में चले गए है। भाजपा के सहप्रभारी नरेंद्र रैना ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। जानकारी मिली है कि पूर्व डिप्टी मेयर जौली के साथ-साथ कांग्रेसी नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की है। बता दें कि अविनाश जौली पश्चिमी विधानसभा में पार्षद रह चुके हैं।