Sliderअन्य राज्य

फ्रांस के राष्ट्रपति पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय बैठक

मुंबई: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई पहुंच चुके हैं, जहां उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। यह उनकी भारत की चौथी यात्रा है और पहली बार मुंबई में। उनके साथ फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों भी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात — आज दोपहर करीब 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में दोनों नेता द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। India-France Year of Innovation 2026 का उद्घाटन मोदी और मैक्रों संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 की शुरुआत करेंगे, जो पूरे साल दोनों देशों में मनाया जाएगा।मैक्रों दिल्ली जाएंगे, जहां 18-19 फरवरी को वे इस समिट में हिस्सा लेंगे। यह समिट 16-20 फरवरी तक भारत मंडपम में चल रहा है, जिसमें AI के जिम्मेदार उपयोग, समावेशी विकास और वैश्विक सहयोग पर फोकस है। कई विश्व नेता और टेक CEOs भी शामिल हैं। मैक्रों इसका उद्घाटन या प्रमुख सत्र में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button