फगवाड़ा, 12 दिसम्बर ( )

अमृतसर के स्कूलों को मिली धमकी ने एक बार फिर से पंजाब में कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। यह बात ह्यूमन राइट कोंसिल इंडिया, एंटी करप्शन सैल के पंजाब प्रधान रमन नेहरा ने प्रेस के नाम जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि आए दिन पंजाब में व्यापरियों से रंगदारी मांगने की खबरें आ रही हैं। जगह-जगह गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं और उस पर आज अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलना यह दिखाता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं तथा सरकार व पुलिस प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रहा है। रमन नेहरा ने कहा की कि पंजाब एक सरहदी राज्य है तथा यहां पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने 80-90 के दशक में आतंकवाद का जो संताप सहन किया है, उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इसलिए सरकार व पुलिस प्रशासन को पंजाब में कानून व्यवस्था बनाने के लिए सख्ती करनी चाहिए ताकि आम लोगों का भरोसा आम आदमी पार्टी की सरकार पर कायम रह सके।