पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। राज्य में सुबह 11 बजे तक 9.64 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं जिला लुधियाना में सुबह 11 बजे तक 9.08% जबकि जालंधर में 10.71% वोटिंग हुई। बता दें कि जैसे ही वोटिंग शुरू हुई तो पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में चुनावों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।