दिल्ली; पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सुसाइड मामले में सियासत गरमा गई है। कैबीनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के इस्तीफा के बाद कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा का ट्वीट सामने आया है। खैहरा ने आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डीएम वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप रंधावा की आत्महत्या के पीछे मंत्री की कथित मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जिम्मेदार है। गगनदीप रंधावा को पहले मंत्री और उनके गुंडों द्वारा पीटा गया और बाद में आत्महत्या से पहले उन्होंने मंत्री का नाम भी लिया। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ‘आप’ सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। मजीठिया ने अमृतसर वेयरहाउस कॉरपोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा मामले में भुल्लर को कैबिनेट के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी बाहर करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग उठाई है।