
फगवाड़ा 19 दिसंबर (शिव कौड़ा) लायंस क्लब फगवाड़ा रायल की ओर से स्थानीय जीटी रोड स्थित आडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय पर्यावरण मेले के दौरान स्कूली विद्यार्थियों की साईंस फेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब प्रधान लायन मुकेश भाटिया की अगवाई तथा प्रोजैक्ट डायरैक्टर लायन राजेश कुमार एवं लायन कपिल मदान की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 10 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये सुन्दर साईंस माडल सभी के आकर्षण का केन्द्र रहे। इस प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया गया था। जिसके अन्तर्गत सीनियर वर्ग में श्री हनुमत इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल को प्रथम, स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल को द्वितीय एवं आर्य माडल सी.सै. स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कमला नेहरु पब्लिक स्कूल ने हासिल किया जबकि श्री हनुमत इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय और आर्य माडल सी.सै. स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। क्लब प्रधान लायन मुकेश भाटिया ने बताया कि सरदार परमिन्द्र सिंह कुंदी के पिता स्व. तरलोक सिंह कुंदी (अकाल इंडस्ट्रीज) की समृति में ओवर आल ट्राफी श्री हनुमत इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के नाम रही। ज्यूरी की भूमिका साईंस मास्टर गुरमीत सिंह एवं नरेश कोहली द्वारा निभाई गई। अंत में क्लब सचिव लायन जसविन्द्र सिंह चग्गर ने सहयोग के लिये स्कूल प्रबंधकों और क्लब सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर क्लब के कैशियर लायन नितिन गाबा, पी.आर.ओ. लायन हरीश दुग्गल के अलावा लायन संदीप कुमार, लायन विकास कोछड़ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।