दिल्ली: पश्चिम बंगाल में voter list को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Election Commission of India ने पहली बार पश्चिम बंगाल SIR में विचाराधीन 60 लाख से अधिक मामलों का विस्तृत डेटा जारी कर किया है जिसने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। आयोग के मुताबिक, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के तहत 60 लाख से ज्यादा मामले फिलहाल विचाराधीन हैं। आयोग ने पहली बार जिलावार तरीके से नाम जोड़ने और हटान की जानकारी भी साझा की है। आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल में इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अब तक कुल 90.66 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। इसकी शुरुआत दिसंबर 2025 में ड्राफ्ट लिस्ट के प्रकाशन के साथ हुई थी, जिसमें पहले चरण में 58.2 लाख नाम हटाए गए। इसके बाद प्रक्रिया जारी रही और फरवरी 2026 में अंतिम मतदाता सूची जारी होने तक 5.46 लाख अतिरिक्त नामों को भी हटाया गया है। चुनाव आयोग का यह कदम चुनावी प्रक्रिया की शुद्धता और स्पष्टता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।