दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 शुरुआत से ही विवादों में है हाल ही में बॉल टैंपरिंग और टीम की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया था पंजाब पुलिस ने सिक्योरिटी नियमों को तोड़ने के लिए PCB से लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की थी अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर भारी जुर्माना लगा दिया हैपाकिस्तान सुपर लीग के दौरान PCB ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के कुछ नियम बनाए हुए हैं शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा अपने साथ चार अनजान लोगों को टीम होटल में लेकर आए यह सभी महमान रजा के रूम में रात 1:25 बजे तक रुके थे मना करने के बावजूद उन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कियापाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (3.39 लाख भारतीय रुपये) का भारी जुर्माना लगा दिया है उन्होंने शाहीन को फटकार लगाई और ये बताने का प्रयास किया कि अनुशासन का पालन करना हर टीम और खिलाड़ी के लिए कितना जरुरी है