
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत पर अचानक एक बहुत बड़ा पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में कक्षा एक के 6 साल के छात्र एहसान अली की मौत हो गई और 4 अन्य छात्र घायल हो गए हैं। यह घटना कलसा भैंच इलाके के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल के परिसर में हुई।हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया है।