
दिल्ली; दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ग्रोसरी और क्विक‑कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस को जांच में पता चला कि प्लेटफॉर्म पर बटनदार चाकू बेचे जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल दिल्ली के ख्याला इलाके में हुए दो अलग‑अलग मर्डर मामलों में किया गया दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू Blinkit से खरीदे गए थे इसके बाद पुलिस ने खुद को ग्राहक दिखाते हुए प्लेटफॉर्म से ऐसा ही बटनदार चाकू ऑर्डर कर खरीदा. पुलिस के मुताबिक, इस तरह का बटनदार चाकू बेचना कानूनन अपराध है यही वजह है कि Blinkit के खिलाफ अब FIR दर्ज की गई हैमामला सामने आने के बाद पुलिस ने राजधानी दिल्ली में कई Blinkit स्टोर्स पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को 55 से अधिक बटनदार चाकू बरामद हुए हैं अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के हथियार आसानी से उपलब्ध होने से अपराध बढ़ने का खतरा रहता है, इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है और जल्द ही Blinkit को औपचारिक नोटिस भेजा जाएग यह भी जांच का विषय है कि आखिर कैसे ऐसे प्रतिबंधित चाकू प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुए और उनकी डिलीवरी बिना किसी चेतावनी के ग्राहकों तक कैसे पहुंचते रहे.